“बड़ी सोच का बड़ा जादू” पुस्तक में जिक्र किया गया है कि आप किस तरह अपनी सोच के दम पर सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। ये किताब हमें बताती है कि किस तरह एक बड़ी सोच, आपको हर मुसीबत से बाहर निकाल लेती है…
एक बेहतर और बड़ी सोच ही आपको अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहना सिखाती है… और साथ ही सफलता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका भी अदा करती है। एक सकारात्मक सोच हमारे जीवन को एक बेहतर रूप देने में सहायक होती है। डेविड कि ये पुस्तक बताती है कि कैसे मनुष्य स्वंय को भीड़ से अलग कर एक उम्दा व्यक्तित्व कायम कर सकता है…
कैसे खुद को औरों से बेहतर बनाकर अपनी एक अलग पहचान दर्ज कर सकता है। खुद को बेहतर और सफल बनाने के लिए डेविड की “बड़ी सोच का बड़ा जादू” पुस्तक जीवन में एक बार जरूर पढ़नी चाहिए।
“बड़ी सोच का बड़ा जादू” पुस्तक The Magic Of Thinking Big का अनुवाद है। इसका हिंदी अनुवाद डॉक्टर सुधीर दीक्षित ने किया है । अब तक डेविड की ये किताब 40 लाख से भी ज्यादा लोगों के बीच पहुंच चुकी है और लाखों लोग इस पुस्तक से प्रेरित होकर लाभ उठा रहे हैं। इस पुस्तक में 13 अध्याय हैं… हर अध्याय में मनुष्य को सफलता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण आयाम बताएं गए हैं…
साथ ही मनुष्य को एक सफल जीवन पाने के लिए किन-किन विचारों पर विजय हासिल करना है… इस पर भी मुख्य रूप से ध्यान आकर्षित किया गया है।
Reviews
There are no reviews yet.